जय जगन्नाथ जग कल्याण यात्रा - नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

जगन्नाथ भगवान 

पूरन करते मनोकामना 

पल प्रहर पूरी है धाम!!


जय जय जगन्नाथ 

बलभद्र सुभद्रा 

संग विराजे करते 

भक्तन के कल्याण!!


 जय जय भ्राता बलभद्र 

बहन सुभद्रा शुभ मंगल 

जय जगन्नाथ सत्य अर्थ


सागर तट पूरी अति पावन 

द्वारिकाधीश मध्य सागर के 

पूरी सिंधु जय जगन्नाथ 

बलभद्र बहन सुभद्रा के 

पाँव पाखरत


नगर भ्रमण में प्रभु 

जगन्नाथ भाई बलभद्र 

सुभद्रा संग निकलते


त्रेता में प्रभु राम विनय 

तीन दीन करत मागत 

लंका मार्ग विनय न

माना धैर्य धीर राम का

क्रोध क्षमा मांगत सागर

लंका जाए का मार्ग बतावत


द्वापर में प्रभु सागर 

महिमा गरिमा मान 

बढावत बसे मध्य 

अरु तीर धर्म मर्म 

कर्म पाप पुण्य

जन्म जीवन मुक्त मार्ग 

तीर्थ यात्रा!!


प्रभु जगन्नाथ रथ यत्रा 

कारक कारण अनेकों 

प्रभु इच्छा सृष्टि कल्याण 

यात्रा!!


देवी देव संयुक्त यात्रा 

प्रभु जगन्नाथ विष्णु 

स्वंय  बहन सुभद्रा देवी 

अवनी धारक बलभद्र 

युग धर्म सत्य सनातन 

उजियार यात्रा!!


युग प्रकृति प्राणी 

उद्धार बैभव विकास 

प्रभु जगन्नाथ बहन 

सुभद्रा बालदाऊ 

आशीर्वाद यात्रा!!


नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

Post a Comment

0 Comments