छैल बिहारी शर्मा "जनप्रिय"

😊जनप्रिय रचना😊


सन् सत्तावन में किया, क्रांति का आगाज।

मंगल पांडे नायक का, जन्म हुआ था आज।।🙏


बलिया जिले का नागवा, गौरवशाली गांव।

मंगल पांडे ने किया, रोशन उसका नाम।।🙏


उन्नीस जुलाई जन्म ले, रोशन कर कुल नाम।

अठारह सौ सत्ताइस में, पावन मंगल ग्राम।।🙏


मां अभिरानी कोख से, जन्मे मंगल आज।

पांडे दिवाकर खुश हुए, हुआ पुत्र पर नाज।।🙏


पैदल सेना में रहे, चौदह सौ छियालीस।

नंबर सैनिक का मिला, उम्र थी केवल तीस।।🙏


एक सौ सित्याननवीं जयंती, मना रहे हम आज।

अमर शहीद मंगल पर, हम सबको है नाज।।🙏


अंग्रेजों ने दी उन्हें, एनफील्ड बंदूक।

कारतूस पर थी चरबी, मना किया दो टूक।।🙏


आजादी के बिगुल ने, जगा दिया था देश।

मंगल पांडे ने दिया,  क्रांति का परिवेश।।🙏


भारत मां के लाल को, है नमन और सैल्यूट।

मंगल पांडे अमर रहे, नाम है जिनका क्यूट।।🙏


आठ अप्रैल अठारह सौ सत्तावन का दिन आय।

बैरकपुर परेड ग्राउंड में,फांसी पर लटकाय।।🙏


नमन आपको कर रहे, हम भारतवासी आज।

आजादी का बिगुल बजा, किया था आगाज।।🙏

Post a Comment

0 Comments