वीर जवानों की धरती पर,
इतिहास लिखा दीवारों में।
देशभक्तों का तेज चमके,
नभ सूरज चाँद सितारों में।
इतिहास लिखा दीवारों में।
देशभक्तों का तेज चमके,
नभ सूरज चाँद सितारों में।
केसरिया रंग नित सिखाता,
त्याग तपस्या बलिदान भरा।
सफ़ेद शांति दूत कहलाता,
रंग नीला चक्र प्रगति भरा।
हरा रंग खुशहाली लाता,
धरा की बगिया बहारों में।
देशभक्तों का तेज चमके,
नभ सूरज चाँद सितारों में।
नील गगन में फहरा झण्डा,
वतन तिरंगा गौरव प्यारा।
इसके खातिर जीना मरना,
हमको ये प्राणों से प्यारा।
देश की पुकार बढ़ती चली,
शूरवीर सेना कतारों में।
देशभक्तों का तेज चमके,
नभ सूरज चाँद सितारों में।
हिंदी बिंदी मस्तक चमके,
माँ बाना केसरिया धारा।
भारतमाता ताज हिमालय,
चरण पखारे सागर धारा।
दशों दिशाओं नारे गूँजे,
‘रिखब कल्पेश’ विचारों में।
देश भक्तों का तेज चमके,
नभ सूरज चाँद सितारों में।
वीर जवानों की धरती पर,
इतिहास लिखा दीवारों में।
देश भक्तों का तेज चमके,
नभ सूरज चाँद सितारों मे।
0 Comments